Tuesday, 14 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Tuesday, 14 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण सप्तमी, वि.सं.-२०६८, मंगलवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

        हमसे गलती क्या होती है ? हम सुख-दुःख को साधन-सामग्री नहीं मानते, जीवन मान लेते हैं। मानवीय प्रवृति के अनुसार, प्राकृतिक विधान के अनुसार, सुख-दुःख साधन-सामग्री है । अगर यह सत्य हमें जँच जाए, रुच जाए, पसन्द आ जाए, तो जो जीवन, सुख के सदुपयोग से मिल सकता है, वही जीवन दुःख के सदुपयोग से भी मिल सकता है । तो हमें सुख-दुःख में समता प्राप्त हो सकती है कि नहीं ? सुख-दुःख के द्वारा हम सुख-दुःख से अतीत, अविनाशी, स्वाधीन रसरूप चिन्मय जीवन को प्राप्त कर सकते हैं कि नहीं ?

        यह आस्था की दृढ़ता कि हम सुख-दुःख से अतीत, अविनाशी, स्वाधीन, चिन्मय जीवन को प्राप्त कर सकते हैं, बड़े काम की चीज है । यह आस्था बड़े काम की चीज है । अगर हमें आज यह निर्भरता प्राप्त हो जाय, कि हम यह स्वीकार करें कि यह जीवन का सत्य है कि सुख-दुःख के सदुपयोग से अविनाशी, स्वाधीन, रसरूप, चिन्मय जीवन की प्राप्ति होती है, उसकी माँग जीवन में भर लें । अविनाशी जीवन की माँग जीवन में नहीं है क्या ? (श्रोता का उत्तर - है) स्वाधीन जीवन की माँग है । रसरूप जीवन की माँग है । जिसकी माँग होती है, उसकी स्वतन्त्र सत्ता होती है । सुख की माँग नहीं है; सुख की तो रूचि है ।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 28) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        What is the wrong we are exposed to in this dualism of joy and sorrow? Instead of utilizing them as material for sadhana, we are misled into taking them as stuff of life itself. On the other hand joy and sorrow are implements of sadhana in accordance with human nature or the dispensation of nature. If it is cognized to be true, interesting, agreeable and even endearing, it should be taken for granted that the same life is attained either by putting joy or sorrow to good use. Can’t we then attain to equanimity of even-mindedness between joy and sorrow? Can’t we obtain the aspired life, immortal, free, blissful, of pure awareness beyond joy and sorrow by means of them?

       This resolute firmness of faith that I can obtain life which is free, immortal, of pure awareness, transcending the duality of joy and sorrow, is an input of great utility. This faith is of high usefulness. If we acquire this reliance of faith today accepting the truth of life that immortal, free, blissful life of pure awareness is attained by utilizing joy and sorrow, we should get replenished with the aspiration of it. Is there no demand for immortality in life? The audience replies with ‘yes, there is’. There is compelling need for freedom, an innate demand for ecstatic bliss. That which evokes compelling aspiration must have an absolute, independent existence. There is no aspiration for joy; we have only an inclination to indulge in it.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 34)  

Monday, 13 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Monday, 13 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण षष्ठी, वि.सं.-२०६८, सोमवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

        अरे भाई, आज हमारे पास धन है, इसको अगर हम अपनी खुराक बनाएँगे, अपने लिए मानेगें तो इसके नाश होने पर हमें निर्धनता की पीड़ा सहनी पड़ेगी । यह बल हमारा अपने लिए नहीं है, यह तो निर्बलों की सेवा के लिए है । तो जिसके जीवन में सेवा का भाव उदय हो जाता है, उसे शारीरिक प्रवृति सेवा ही मालूम होती है । उसे रोटी खिलाना मालूम होता है, खाना नहीं मालूम होता । उसे पानी पिलाना मालूम होता है, पीना नहीं मालूम होता । इसमें फर्क है या नहीं ? तो सेवा एक ऐसा विलक्षण भाव है कि इससे हरेक प्रवृति सेवा हो जाती है ।

        सेवा का अन्त त्याग में होता है और त्याग की पूर्णता बोध और प्रेम में होती है । इसलिए सुख की घडियाँ सेवा करने के लिए हैं और दुःख की घडियाँ दुःख के प्रभाव से सुख के प्रलोभन को नाश करने के लिए हैं । सुख की नाशक नहीं हैं, सुख के प्रलोभन की नाशक हैं । सुख का प्रलोभन कब रहता है ? जब हम सुख भोगते हैं । सेवा करनेवाले में सुख का प्रलोभन नहीं रहता है। और सुख का प्रलोभन नाश होने के बाद दुःख का स्वतः नाश हो जाता है । जिसको जीने की आशा नहीं रहती, उसको मरने का भय भी नहीं रहता । जो लाभ का सुख नहीं भोगता, वह हानि के भय से भयभीत नहीं होता ।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 27-28) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        Look, brother, we will have to suffer an anguish of impoverishment in case we turn the wealth at our disposal into daily food regarding it for ourselves. This strength is not for our own shake; it is meant to be at the service of the weak. Once the disposition to serve wakes up, every physical undertaking is converted into service. Then feeding becomes palpable to him, not taking meal himself. He knows helping others drink water remaining unaware of quenching himself. Isn’t there a chasm of difference between two? Service is such an exceptional feeling as every undertaking gets transformed into service by it.

        Service culminates in renunciation which attains its repletion of fullness in inward awareness and divine love. Therefore, spells of joy are meant for offering service and durations of suffering are intended to demolish the lure of joy by their influence. They dismantle only the lure of pleasure, not pleasure itself. When the temptation for pleasure does exist? Only so long as we enjoy ourselves. It does not obtain in those who offer service.  And all suffering ends on its own, when the lure of joy is eradicated. Whosoever is free from the wishful hope to live is free also from the fear of death. He who does not luxuriate in the pleasure of gain is not afraid of the fear of loss.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 34)  

Sunday, 12 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Sunday, 12 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण पंचमी, वि.सं.-२०६८, रविवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

        जब जीवन में से सुख का प्रलोभन चला जाता है या आप स्वयं छोड़ देते हैं तो दुःख का भय भी चला जाता है। क्योंकि सुख के भोगी को ही तो दुःख भोगना पड़ता है । यह जो दुःख है यह हमारी मर्जी से आता है कि अपने आप आता है। अपने आप आने वाले दुःख के प्रभाव को अपनाना चाहिए या नहीं? हम सुख के बाद दुःख का भोग करने लगते हैं । हाय ! हम बहुत दुखी हैं, हाय ! हम बहुत दुखी हैं । इस प्रकार दुःख का भोग करने लगते हैं उसके प्रभाव को नहीं अपनाते । अगर हम दुःख के प्रभाव  को ठीक-ठीक अपनाएँ तो उससे सुख का नाश नहीं होगा, उसका प्रलोभन नाश होगा ।

        सुख के प्रलोभन का नाश होने पर सुख में आसक्ति रह सकती है क्या ? अच्छा और दुःख के प्रभाव को अपनाने पर दुःख का भय रहता है क्या ? तो दुःख का भय न रहे, सुख का प्रलोभन न रहे, सुख आए, चला जाय, दुःख आए अपना प्रभाव दे जाए। अब जीवन में इस प्रकार देखा जाय तो दुःख साधन-सामग्री है या कुछ और है ? अगर दुःख को हम साधन-सामग्री स्वीकार करें तो हम सुख के भोगी न बनकर सेवा करनेवाले बन जाएँ । 

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 26-27) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        When temptation for pleasure goes away from life or you abnegate it yourself, the fear of pain also departs. It is because he alone who indulges in pleasure is bound to suffer pain. Does sorrow come whenever we wish or does it come on its own? Should we not adopt instead the edifying import of suffering which comes on its own? After indulging in pleasure we begin to wallow in the mire of agony exclaiming ‘oh! We are seriously anguished.’ Thus do we tend to wallow in suffering instead of assimilating its import? If we adopt exactly the edification of wisdom from suffering, it will demolish only our temptation for joy, not the joy itself.

        Can attachment to pleasure survive the demolition of fascination for it? Well, does fear of suffering obtain after adopting the influence of wisdom instilled by it? It is worthwhile that there be no fear of suffering, no lure of pleasure; let pleasure come and go away, let pain come and pass of instilling its guidance. Viewed in this way suffering is only the stuff, the implement, of sadhana or is it anything else? Accepting all anguish as mere material for sadhana we can become eligible servants of the people by abnegation of indulgence in pleasure. 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 33-34)  

Saturday, 11 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Saturday, 11 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी, वि.सं.-२०६८, शनिवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

        अब आप विचार करके देखें कि सुख का भोग तो अच्छा लगता है, लेकिन उसका परिणाम अच्छा होता है क्या ? जिसका परिणाम रुचिकर नहीं होता उससे अरुचि हो जाना, उसको नापसन्द करना क्या स्वाभाविक बात नहीं है? हम परिणाम पर दृष्टि न रखें और सुखद अनुभूति को जीवन मान लें, क्या यह साधक का लक्ष्ण है ?

        क्या कोई भी सुखद अनुभूति ऐसी होती है, जिसका आरम्भ और अन्त दुःखमय न हो । आरम्भ भी जिसका दुःख है और अन्त भी जिसका दुःख है, केवल कुछ काल के लिए आपको सुखद अनुभूति होती है तो सुख का भोग दुःख है या सुख ? दुःख ही है। भोग नाश हो जाएगा, भोग करने की शक्ति का ह्रास हो जाएगा, यदि एस सत्य को स्वीकार करें तो भोगों को भोगने का सुख, सुख है क्या ?

        तो मैं यह निवेदन कर रहा था कि प्रत्येक भाई-बहन को अपने जाने हुए सत्य का ठीक-ठीक अध्ययन करना चाहिए, मनन करना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए । आप विचार करके देखिये, आपको भूख अच्छी मालूम होती है जब हम यह विश्वास कर लेते हैं कि हम भूखे हैं । तो भूख का लगना सुखद मालूम होता है कि नहीं ? भोजन करने के साथ-साथ भोजन करने की सामर्थ्य का ह्रास हो जाएगा । भोग-सामग्री का विनाश हो जाएगा । अब इस सत्य को सामने रखें तो क्या लगेगा? सुख का जो प्रलोभन है वह रह जाएगा ।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 26) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        Now consider the psychology of enjoyment in view of the fact that whereas it feels good in the interim, does it keep going consequentially? Isn’t it natural to dislike it outright with its uninteresting consequence? Is it the mark of sadhaka not to keep an eye on the resultant and regard indulgence in pleasure as fulfilled life?

        Is there any pleasurable experience without sorrowful origin and end? Dos enjoyment originating with perturbation of pain and ending in sorrow, with only a brief interim of pleasant perception, amount really to sorrow or joy? It is only sorrow. Indulgence will peter out; the energy to enjoy will diminish. If we accept the overt truth of life, does enjoyment reckon with happiness?

        I have been urging intently on every sadhaka, brother and sister, to study exactly the truth already known to them, to ponder over and accept them. Think and look! Hunger appeals when we believe we are hungry. Then does the feeling of hunger appears pleasant or not? As we keep eating the capacity to take will diminish. The food-stuff will undergo demolition, only the temptation to indulge will remain.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 33)  

Friday, 10 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Friday, 10 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण तृतीया, वि.सं.-२०६८, शुक्रवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

        हम अपनी भूल से ही पराधीनता में, अभाव में, अशान्ति में, नीरसता में आबद्ध होते हैं । हमें कोई और पराधीन नहीं बनाता, और कोई अभाव में आबद्ध नहीं करता, अशान्ति दूसरे लोगों की दी हुई नहीं है, हमने स्वयं ही अपने जीवन में इन विकारों को उत्पन्न कर लिया है । यदि हम जीवन के इस सत्य को स्वीकार करें तो जो विकार हमने स्वयं उत्पन्न किए हैं, वे सब नाश हो सकते हैं । क्या इस सत्य को स्वीकार करने को हम राजी हैं ? यदि आप राजी हैं तो आपकी साधक संज्ञा हो गई ।

        जो सत्य को स्वीकार करता है, वही साधक कहलाता है; वही मानव कहलाता है । जिसमें सत्य को स्वीकार करने की स्वाधीनता ही नहीं है; उस सत्य का बोध ही नहीं है उसकी मानव संज्ञा ही नहीं है, वह प्राणी है । वह भोगयोनी है । वह सुख का भोग करेगा हर्षपूर्वक और उसे दुःख भोगना पड़ेगा, विवश होकर। हम हर्षपूर्वक सुख का भोग करें और विवश होकर हमें दुःख भोगना पड़े यह साधक संज्ञा नहीं है । साधक संज्ञा तभी से आरम्भ होती है, जब से हम जीवन के सत्य को स्वीकार करते हैं।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 25) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        We are subjected to the other, to want, restiveness and monotony only because of our own fault of inattention. None else subjugates nor binds us to want; restlessness is not thrust on us; we alone have fomented the perversity in our life. If we accept this truth of life, all the self-fomented perversities can be eradicated. Are we willing to admit this truth? You deserve the specification of the sadhaka in case you are willing to admit this truth. 

        He alone who accepts the truth is called a sadhaka, a human being. None devoid even of the freedom to accept truth, of the mere awareness of it, is a human being; it is just a living being of the origin confined to perception of pleasure and pain. It will enjoy pleasure and suffer pain under compulsion. It is not congruent to the appellation of sadhaka to enjoy pleasure and bear pain under coercion. The name of sadhaka commences only when we accept the truth of life.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 33)  

Thursday, 9 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Thursday, 09 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण द्वितीया, वि.सं.-२०६८, गुरुवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

       बुराई क्या है? स्वाधीनता का दुरूपयोग ही वास्तव में बुराई है । आप विचार करके देखो - यदि ऐसा विधान होता कि हम झूठ बोलने की सोचते तो वाणी अवरुद्ध हो जाती । ऐसा होने पर क्या हमको यह भास होता कि हम सत्य बोलते हैं ? क्या राय है? तो प्रभु ने यह विधान नहीं बनाया । इसलिए प्रभु ने यह विधान नहीं बनाया कि मानव मिली हुई स्वाधीनता के सदुपयोग से यह स्वयं स्वीकार करे कि मैं धर्मात्मा हूँ, मैं जीवनमुक्त हूँ, मैं भगवद्भक्त हूँ । तो धर्मात्मा होने की उपाधि, जीवनमुक्त होने की उपाधि, भगवद्भक्त होने की उपाधि 'यह' के अन्तर्गत नहीं है, यह 'स्व' के अन्तर्गत है ।

        यह जो ज्ञान का प्रकाश मिला है, आस्था का तत्व मिला है और बल का तत्व मिला है, यह साधन-सामग्री है और मानव साधक है । तो साधन-सामग्री आपको मिली हुई है, उसके सदुपयोग की स्वाधीनता आपको मिली हुई है । अब आप सोचिए कि फिर भी हम यदि साधन-निष्ठ नहीं होते तो इसमें किसी परिस्थिति विशेष का हाथ नहीं है, यह हमारा ही प्रमाद है। साधन-सामग्री भी हमें प्राप्त है, उसके सदुपयोग की स्वाधीनता भी हमको प्राप्त है फिर भी हम यदि उस साधन-सामग्री का सदुपयोग नहीं करते तो यह हमारी ही भूल है ।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 24-25) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        What is evil? In fact, it is only perverse misuse of freedom given to us. Look! Had it been a divine dispensation for speech to be blocked forthwith as we tended to tell a lie, could we get the semblance to it when speaking the truth? What is your opinion? It is why God did not allow it to come to pass. He did not let it come into force in order that man, by using allocated freedom, should realize on his own that he is a religious being, enlightened and devoted to God. So that the degree of being religious, enlightened or devotee of God is not for ‘this’, the world, to give, it is cognized by man himself in his inward awareness.

        This light of awareness, essence of faith and element of strength serviceable to man are materials for sadhana and man is the sadhaka. You have already been given the implements of sadhana as well as the freedom to use them. Nevertheless the fact that we don’t become dedicated to sadhana is really strange and curious. It is not due to any particular circumstances, it is due to our own want of attention, our own carelessness. Despite all the in-built equipment for sadhana and the freedom to use them the failure to implement is due to our own confusion of negligence. Not to put these to good use is our own inadvertent omission.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 32-33)  

Wednesday, 8 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Wednesday, 08 February 2012
(फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा, वि.सं.-२०६८, बुधवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सेवा ही जीवन का सार सर्वस्व

        जब हम स्वधर्मनिष्ठ हो जाते हैं, तो जीवन में स्वतः साधना की अभिव्यक्ति होती है अर्थात् साधना और जीवन एक हो जाता है । साधना है क्या ? साधना सत्य के संग का परिणाम है । जहाँ आपने ज्ञान-विरोधी कर्म का त्याग कर दिया, आप धर्मात्मा हो गए; ज्ञान-विरोधी विश्वास का त्याग कर दिया, जीवन-मुक्त  हो गए और और ज्ञान-विरोधी सम्बन्ध का त्याग कर दिया, भगवद्भक्त हो गए । इन तीनों बातों में मानव सर्वदा स्वाधीन है - धर्मात्मा होने में, जीवन-मुक्त होने में और भगवद्भक्त होने में ।

        इसी सत्य को बताने के लिए यह कहा गया है कि हम जिस बात में स्वाधीन हैं, उस स्वाधीनता का हम दुरूपयोग न करें अपितु सदुपयोग करें । स्वाधीनता के सदुपयोग से ही भगवत्-विश्वास सजीव हो जाता है । जो स्वाधीन हो जाता है, वह मुक्त हो जाता है और जो मुक्त हो जाता है, वह भक्त हो जाता है। स्वाधीनता के सदुपयोग से ही मानव धर्मात्मा हो जाता है । तो हमें मिली हुई स्वाधीनता का सर्वदा ही सदुपयोग करना चाहिए।   

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 24) । 

Service: The only quintessence of life

(Continuance from the last blog-post)

        When dedicated to our own religion of commitment to truth, sadhana expresses itself on its own, that is to say, it becomes integral to life. What is sadhana? Sadhana is the consequence of communication with the truth of life. The religious soul in you opens out as soon as you renounce the action antagonistic to wisdom. You get enlightened by renouncing faith in conflict with the light of inward awareness. And you become the devotee of God by self-denial of kinship contrary to wisdom. Man is ever free for effecting the three sublime aspirations of being religious, enlightened and devoted to God.

        Affirmation not to misuse but to put to good use has been made in order to point out the truth of only this innate human freedom. Faith in God becomes lively only by the positive use of innate freedom. Freedom leads to enlightenment and the he who is enlightened becomes the devotee of God, it is by putting freedom alone to good use that the religious soul is unfolded in man. So that we should always utilize the freedom allotted to us.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 32)