Wednesday, 25 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Wednesday, 25 January 2012
(माघ शुक्ल द्वितीया, वि.सं.-२०६८, बुधवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        जहाँ शान्ति और स्वाधीनता है वहाँ हम प्रेमी हो सकते हैं, उदार  हो सकते हैं। अगर हमारे जीवन में शान्ति नहीं है, अगर हमारे जीवन में स्वाधीनता नहीं है, तो हम सच्चाई के साथ न तो उदार हो सकते हैं, न प्रेमी हो सकते हैं और न अचाह हो सकते हैं ।

       इस प्रकार जब हम सबकी बुद्धि सम हो जाय यानि विवेकवती हो जाय तो हृदय अनुरागी हो जाएगा और अहं अभिमान-शून्य हो जाएगा । प्रेम की अभिव्यक्ति के लिए आप परमात्मा से सम्बन्ध स्वीकार करें । स्वीकार करना कोई क्रिया थोड़े ही है ।

        जैसे आपने अपनी माँ को माँ स्वीकार किया, बाप को बाप स्वीकार किया, भाई को भाई स्वीकार किया वैसे ही आप परमात्मा के साथ सम्बन्ध स्वीकार करें । यह सम्बन्ध जोड़ने की स्वाधीनता तो आपको है न ? जैसी मेरी माता है, मेरे पिता है, मेरे भाई है, मेरे बन्धु हैं ऐसे ही मेरे प्रभु हैं ।

        जैसे आप धन की महिमा को मानते हैं कि धन होगा तो काम चल जाएगा ऐसे ही प्रभु की महिमा स्वीकार करें और फिर परमात्मा की प्राप्ति की आवश्यकता अनुभव करें । स्वीकृति तो तुम्हारे अपने द्वारा ही होगी । 

        देखो, अगर क्रिया के द्वारा काम बन जाता तो, आज के वैज्ञानिक युग में ऐसे यन्त्र बन जाते कि यन्त्र के द्वारा गायत्री मन्त्र सिद्ध हो जाता । लेकिन जो अपने द्वारा करने वाली बात है वह क्रिया के द्वारा कैसे हो जाएगी भाई ?

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 14-15) । 

Truth of life

(Continuance from the last blog-post)

        In the inner ambience of peace and freedom, we can be transformed into lover of God and afford to be magnanimous to the world. In case there is no peace in our life, no freedom, we can neither be truly generous to the world nor a Divine lover nor a desireless aspirant.

        In this way, when our intelligence, luminous with innate wisdom, attains to equanimity, the heart will get enamored of love for God and the ego will get absolutely free of vanity. For manifestation of love you ought to admit and recognize your innate rapport with God, the Supreme Spirit. This acceptance is neither action nor ritual doing of any kind at all. 

        The Lord God is mine just as my mother is mine, my father is mine, my brother or my friendly fellow-being is mine. 

        Just as you cherish the glory of wealth so much so that if it is plentiful, all your needs will be fulfilled, similarly, accept the triumphant magnificence of all-powered God and feel the need of realizing Him. This acceptance or commitment in faith will be a choice of your own, an accomplishment of the core of your being.

        Look! If such a soulful need for God could be fulfilled mechanically, through ritual exercises, the hi-tech scientists of today could have devised instruments to prove the esoteric power of Gayatri mantra. But brother, how can that which is a realization of the inmost being, on one’s own, can be effected by mere ritual of doings?

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 23-24) 

Tuesday, 24 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Tuesday, 24 January 2012
(माघ शुक्ल प्रतिपदा, वि.सं.-२०६८, मंगलवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        अगर आपकी कोई शारीरिक सेवा करता है तो आप उसके उपकार को इसलिए नहीं मानते कि उसने सेवा की है, आप उपकार को इसलिए मानते हैं क्योंकि शरीर को आपने अपना माना है । ऐसे ही सेवा करनेवाला अगर आप पर एहसान करता है, तो वह सेवा नहीं करता, वह परमात्मा की दी हुई वस्तु को अपनी मानकर बेईमान बनकर संसार में मिथ्या अभिमान करता है ।

        तो मैं यह निवेदन कर रहा था आपसे, कि ये सारी बातें क्यों नहीं जीवन में आती ? इसलिए नहीं आती कि सचमुच हम अचाह होकर रहते ही नहीं । हम निर्मम होकर रहते ही नहीं ।

         अगर हम अचाह होना पसन्द करें, अगर हम निर्मम होना पसन्द करें तो हमारा करके कुछ है ही नहीं और हमें संसार से कुछ चाहिए ही नहीं, तो संसार हमारा क्या अपमान करेगा? संसार हमें क्या हानि पहुँचायेगा ? न हानि पहुँचायेगा और न अपमान करेगा । संसार तब अपमानित करेगा जब संसार कि वस्तु को अपना मानेंगे, जो संसार से कुछ चाहेगा । संसार की वस्तु का उपयोग संसार की सेवा में करना और संसार (शरीर) के लिए संसार से भिक्षा माँगना यह अपमान तो नहीं है, बन्धन तो नहीं है ।

        जो उनका अपना बनाया हुआ बन्धन है । जो सम्पत्ति, योग्यता, वस्तु को अपनी मानकर, उनपर अधिकार जमाकर उसका उपयोग करते हैं, वह बन्धन अपना मानने में है या अपना न मानने में है । तो आपको साफ दिखाई देगा कि अपना न मानने में बन्धन नहीं है । अपना न मानने में अशान्ति नहीं है। अपना न मानने में अगर बन्धन नहीं है, अशान्ति नहीं है तो फिर क्या है ? शान्ति है, स्वाधीनता है ।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 13-14) । 

Truth of life

(Continuance from the last blog-post)

        If someone offers you physical service, you regard the beneficence valuable not because he has rendered service, you deem the help valuable because you believe the body to be your own. Similarly, if the helping person feels that he has obliged you, he doesn't actually serve. In fact, he has become dishonest by believing Divine gifts as his own, he indulges in false pride and displays it in the world.

        Thus, I was submitting to you, why all these truths don't get translated in your life ? The only reason is that we don't live desirelessly, free from the egoistic sense of 'me' and 'mine'.

        If we were keen on being desireless, if we would rise above 'me-mine', and as such there would be nothing as our own and we would require nothing at all from the world, what insult the world would deal out to hurt us ? It will neither insult nor harm us. The world insults when we thrust our right on its objects and want something from it. To expend the resources or objects of the world for utilizing to serve it or even to beg from it for doing good to it is neither insult nor bondage.

        Bondage is self-made, self-induced, fomented by egocentricity. Those who regard wealth, abilities and objects as their own to serve selfish ends have put themselves in bondage. If they don't regard them as their own, they would be free of it. It would be clear that there is no bondage in abnegation of ownership. There is no restlessness in renunciation. If there is no bondage in forgoing, in letting go, what then remains? Only peace, only freedom remains. 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 23) 

Monday, 23 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

 Monday, 23 January 2012
(माघ मौनी एवं सोमवती अमावस्या, वि.सं.-२०६८, सोमवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        भक्त होने से आपमें भक्ति-रस की अभिव्यक्ति होती है और भक्ति-रस की अभिव्यक्ति से आप भगवान् को रस दे सकते हैं या भक्ति-रस से भगवान् को रस मिलता है।

        तो मनुष्य का जो भगवान् के साथ सम्बन्ध है, वह भगवान् से कुछ माँगने के लिए नहीं है; भगवान् का प्रेमी होने के लिए है; और मनुष्य का जो सम्बन्ध संसार के साथ है, वह संसार से कुछ लेने के लिए नहीं है अपितु उदार होने के लिए है । अब आप सोचिए, भगवान् के लिए हम प्रेमी हो जाएँ, संसार के लिए हम उदार हो जाएँ । यह कब होगा ? जब संसार से हम कुछ न चाहें और भगवान् से भी हम कुछ न चाहें ।

        अब आप देखिए, जिसे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए, वह अशान्त होगा क्या ? वह पराधीन होगा क्या ? वह देहाभिमानी रहेगा क्या ? उसका देहाभिमान भी गल जाएगा, पराधीनता भी मिट जाएगी, अशान्ति भी मिट जाएगी । समस्त विकार नाश हो जाएँगे और वह निर्विकार जीवन से अभिन्न होकर कृतकृत्य हो जाएगा ।

        इस दृष्टि से विचार किया जाय तो आपके इस मानव-जीवन का बड़ा भारी महत्व है । आप संसार के लिए उदार हो सकते हैं, प्रभु के लिए प्रेमी ही सकते हैं और आप अपने लिए अचाह हो सकते हैं ।

        लेकिन अचाह का अर्थ बड़ा पेचीदा है । पैर में दर्द हो रहा है, डाक्टर मौजूद है । अब हम कैसे कहें, कैसे दिखाएँ, यह कैसे कहें कि हमारे पैर में दर्द है, देख लीजिए । क्यों ? ऐसा कहने से अगर उसने नहीं देखा, तब तो बड़ा अपमान हो जाएगा । लेकिन अपमान तब हो जाएगा, जब आप यह समझेंगे कि यह मेरा पैर है। 

        अरे भाई ! यह उसी का पैर है, जिसका डाक्टर है । तो डाक्टर किसी बीमार के कष्ट को नहीं देखेगा, तो परमात्मा के विधान को तोड़कर वह परमात्मा का अपमान करेगा कि आपका अपमान करेगा । लेकिन अगर आपको अपमान मालूम होता है तो इसलिए मालूम होता है क्योंकि आप परमात्मा की वस्तु को अपनी वस्तु मान लेते हैं ।    

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 12-13) । 

Truth of life

(Continuance from the last blog-post)

        Ecstatic elixir of Divine devotion can manifest in you by your dedication to it and God Himself is thrilled when you offer the bliss of ecstacy to him.

        It follows from the above that the rapport of man with God is not for begging something from him, it is to be metamorphosed into His lover-devotee, and the relationship of man to the world is not to take anything from it but to remain generously responsive to it. Now, let us reflect on our potentiality of becoming a lover-devotee of God and generous, magnanimous to the world. How or when can it happen ? it can be realized only when we don't want anything from the world nor do we seek anything whatever from God.

        Now see the point : would he be restless who wants nothing for himself ? Would he be under any state of subjection to the other ? Would he have any vanity of the body caused by identity with it ? His vanity of the body will melt away, his subjection to others will vanish and his restlessness will disappear. All his impurities will desolve and he will be self-fulfilled in oneness with a life of sterling purity. 

        If considered with this viewpoint, your human life is blessed with stupendous importance. You can be generous, open-handed, to the world, a lover-devotee of God and desireless for your own self.  

      But the meaning of being desireless is highly complicated. Let us imagine a situation to illustrate its complexity. There is pain in leg and the doctor is present. How can i speak to him, how to consult him, how can i tell him that there is pain in my leg, examine it. Why ? If I complain about the pain and he doesn't attend to it, I shall be grievously insulted. But the feeling of insult will be registered only if I conceive the leg as my own, belonging to me.

        But the truth is that the leg belongs to the one to whom the doctor belongs. So that if the doctor doesn't attend to your trouble, he violates the law of God. Then in that case, does he insult the Supreme Spirit or does he insult you ? But if you deem it as an insult to yourself, it is so because you regard the object of God, your leg, as your own. 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 22-23) 

Sunday, 22 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Sunday, 22 January 2012
(माघ कृष्ण चतुर्दशी, वि.सं.-२०६८, रविवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        आप कहेंगे कि अगर हमें जो करना चाहिए वह कर लिया तो वेदना नहीं होगी, लक्ष्य की प्राप्ति होगी । लक्ष्य की प्राप्ति होने के बाद - सभी को लक्ष्य प्राप्त हो जाय - यह वेदना होगी । इसी बात को बताने के लिए किसी लेखक ने लिखा था कि भगवान् बुद्ध कहते हैं कि जो मानव उस जीवन का अधिकारी है, जहाँ पराधीनता का, अशान्ति का, जड़ता का, अभाव का और नीरसता का प्रवेश ही नहीं हो सकता; जो मानव इतने ऊँचे जीवन का अधिकारी है, वही मानव आज अपनी ही भूल से कीड़े-मकौड़ों की तरह जीता है । क्या है यह ? क्या यह वेदना नहीं है ?

        मैं यह निवेदन कर रहा था कि जो सही कर्तव्य-पालन करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें इस तरह की वेदना होती है कि सभी को सफलता मिलनी चाहिए । ऐसे पर-दुःख-कातर व्यक्तियों को समाज ने महापुरुष कहा । 

        उनको समाज ने कभी महापुरुष नहीं कहा जिनके जीवन में समाज के हित का उत्तरदायित्व नहीं जगा । जिन्होंने समाज को विश्वास दिलाया कि जो जीवन मुझे मिला है वह तुम्हें भी मिल सकता है उनको समाज ने कभी नापसन्द नहीं किया ।

        इसलिए महानुभाव, आप अपने ही द्वारा बुराई-रहित होकर धर्मात्मा हो सकते हैं, धर्म के अभिमान और फल को छोड़कर आप मुक्त हो सकते हैं, और मुक्ति से मुक्त होकर आप भक्त हो सकते हैं ।  

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 11-12) । 

Truth of life

(Continuance from the last blog-post)

        If you maintain that you have done all that should be done and as such you have no regret of missing out effort, then you will realize the goal. After your realization of peace, enlightenment and love you will have the anguished concern of compassion that all who seek should obtain the goal. It was in order to point out this concern of compassion that a certain author had cited Lord Buddha as saying that man with birthright to a life where captivity, restlessness, inertia, want and boredom can't even enter, man who deserves rightfully such an elevated life, the same human being by his own omission, grovels like vermins and insects on the earth. What is this ? Isn't it a pained concern of compassion ?

        I was submitting that those who realize the goal of life by discharging their right duty are inspired by the benevolent concern that all might realize the goal of integral fulfillment. Such individuals distressed by anguish of debasement in others were marked greatmen by the society. 

        Never did society regard them great in whose life, responsibility for the well-being of society was not called forth. Society never disliked, disregarded, those who created the faith and confidence in it that the life of unbounded awareness and bliss they have experienced can be realized also by all of them.

        Therefore, celebrated beings, by getting rid of evil with self-effort alone, you can get to the religious soul in you, and be blessed with spiritual freedom by eschewing the fruit and pride of evolution to the religious being. And then, you can be transmuted into the devotee of the Lord God by rising beyond freedom of enlightenment. 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 21-22) 

Saturday, 21 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥

Saturday, 21 January 2012
(माघ कृष्ण त्रयोदशी, वि.सं.-२०६८, शनिवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        अपने में सन्तुष्ट हुए बिना भगवान् बुद्ध का 'निर्वाण' सिद्ध नहीं होगा, शंकराचार्य का 'निजानन्द' सिद्ध नहीं होगा और चैतन्य महाप्रभु का प्रेम सिद्ध नहीं होगा । ये तीनों सत्य तभी सिद्ध होंगे, जब हम अपने को अपने में सन्तुष्ट पायेंगे । और अपने को अपने में तभी सन्तुष्ट पायेंगे जब आप संसार के सम्बन्ध से मुक्त हो जाएँगे ।

        संसार के सम्बन्ध से तभी मुक्त होंगे जब आप बुराई-रहित होकर भलाई के फल और अभिमान को छोड़ देंगे । यह वास्तव में सम्पूर्ण जीवन की साधना का क्रम आपकी सेवा में निवेदन किया।

        अब आप दूसरी दृष्टि से सोचिए, कि आप बुराई-रहित होना तो चाहते हैं, पर हो नहीं पाते । या भलाई का अभिमान और फल छोड़ना तो चाहते हैं, पर छोड़ नहीं पाते । यानि जो चाहते हैं सो कर नहीं पाते । इसका परिणाम क्या होना चाहिए ? इसका परिणाम यह होना चाहिए कि हम भले ही कर न पायें परन्तु जीवन की जो माँग है, उससे निराश तो न हो जाएँ ।

        यदि हम निराश नहीं होंगे और अपने द्वारा करने में अपने को असमर्थ पायेंगे तब अपने आप एक वेदना जाग्रत होगी । यह वेदना ईश्वरवादी की प्रार्थना है, यह वेदना अध्यात्मवादी की साधना है और यह वेदना भौतिकवादी की उदारता है, करुणा है। तो यह वेदना जाग्रत होनी चाहिए । कौन-सी वेदना ? अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर पाने की वेदना, अपनी निर्बलता का अनुभव करने पर जो वेदना होती है वह वेदना तो जाग्रत होनी चाहिए ।  

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 11) । 

Truth of life

(Continuance from the last blog-post)

        Stating in a layman's way the Buddhistic 'Nirvana' means an enduring state of bliss in which there is no suffering or desire and no sense of self. This 'Nirvana' of the Buddha can't be realized experience without inner contentment, without being cheerfully serene within oneself. The self-bliss of Shankaracharya couldn't have been his proven experience without self-content of the inward being is serenity. The exemplary Divine Love of Chaitanya Mahaprabhu couldn't have been his vibrant experience without his inner self-content of desirelessness. It is only when we find ourselves self-contented, serene and cheerful in the inward being that these three truths of the Divine experience will be proven in veritable realization. And you will find yourself contented in your inward being when you are free from thralldom of world. 

        You will be freed of subjection to the world only when you get rid of evil and eschew the fruit of doing good and being proud of it. This, in reality, is the sequence of Sadhana of whole of life submitted to your service.

        Now think over the issue of your willingness for riddance from evil and your inability to be freed of it. Or that you want to give up the fruit and pride of beneficence but are unable to do so. That is to say, you are unable to act in accordance with wisdom or inner light of discrimination. What should follow from this inability ? The consequence should be that although unable to do the needful we should not be hopeless about fulfillment of this genuine demand of life.

        If we don't get listlessly hopeless and find ourselves incapable of working it out on ower own. Awakening of remorse from failure to do the prudent act and the grief triggering from it is the prayer of the theist, this compunction is the ascending endeavor of the spiritual seeker and this suffering of the materialist is his flowering into magnanimity and compassion. What sorrow of compunction ? It is the anguish of failure to attain the goal of life, the sorrow caused by realizing one's want of energy, ardor and will-power that must be awakened.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 20-21) 

Friday, 20 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥

Friday, 20 January 2012
(माघ कृष्ण द्वादशी, वि.सं.-२०६८, शुक्रवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        हमारी साधना में संसार का सम्बन्ध बाधक है; संसार बाधक नहीं है। इसलिए संसार का सम्बन्ध टूटने से साधना में जो बाधा थी, वह नष्ट हो गई ।

        अब बाधा का नाश तो हो गया, अब इसका विकास क्रम क्या होगा - इस पर थोड़ा विचार कीजिए । जिस समय बल के दुरूपयोग को छोड़कर उसके फल और अभिमान को छोड़ देंगे तो आप थोड़ी देर के लिए अपने को अपने में सन्तुष्ट पाएँगें । तो संसार से सम्बन्ध टूटने का फल क्या हुआ कि मानव अपने में अपने को सन्तुष्ट पाता है ।

        अब अपने में अपने को सन्तुष्ट पाने का फल क्या है? अपने में जो अपना जीवन है वह उसे प्राप्त हो जाएगा । अपने में  अपना जो परमात्मा है वह उसे प्राप्त हो जाएगा या अपने में जो सर्व दुःखों की निवृति है, वह उसको प्राप्त हो जाएगी या अपने में जो अपना आनन्द है वह हमको प्राप्त हो जाएगा ।

        यह जो अनेक ढंग से एक बात कही गई, यह अनेक मान्यताओं के कारण कही गई । नहीं तो, सीधी बात यह है कि बुराई-रहित होकर, भलाई का फल और अभिमान छोड़कर साधक अपने में सन्तुष्ट होकर सब कुछ पा जाता है । इतना कहना पर्याप्त था। लेकिन आप लोगों के मस्तिष्क में विभिन्न विचार अंकित होते हैं इसलिए सभी दृष्टियों से विवेचन की जरूरत होती है।  

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 10-11) । 

Truth of life

(Continuance from the last blog-post)

        Our entanglement in the world is the obstruction in sadhana bringing it to inert standstill; the world itself is no hindrance on its own. Therefore, with the break-up of attachment to the world, whatever has been the barrier in sadhana, is eliminated forever.

        Now that obstacles are eliminated in the above mentioned way, let us consider a bit the sequence of evolution in sadhana. As you steer clear of the misuse of innate energy, its fruit and the pride of it, you will realize for a while a contentment of calm placidity in your inner self. The consequence of detachment from the world is that man realizes a calm content within himself.

        Now, what is the result of realizing this calm content within oneself ? He will find the innate, existent life in him. He will obtain the live ever-presence of God in him or the unbounded space of consciousness free from all traces of suffering will unfold within him or he will be graced by the shower of his own inward self-bliss.

        This predication of a singular, unique realization in many ways has been made because of many concepts derived from variety of spiritual experience. Otherwise, the plain fact is that eschewing all evil, renouncing the fruit of doing good, transcending its pride as a good Samaritan, the sadhak, the spiritual aspirant, realizes all things in the content of inward being in egoless consciousness. This much was adequate to state the unique, impeccable experience beyond words. But the listener's - the sadhak's minds are imprinted, programmed, with different concepts in this regard so that commentary according to all angles of observation is required.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 20) 

Thursday, 19 January 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥

Thursday, 19 January 2012
(माघ कृष्ण षट्तिला एकादशी, वि.सं.-२०६८, गुरुवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
जीवन का सत्य

        मूल बल आपको मिलता है, आपको भेंट किया जाता है । ऐसे ही मूल ज्ञान आपको मिलता है; मूल विश्वास आपको मिलता है । तो मिले हुए मूल बल के द्वारा आप संसार के काम आएँ; मूल ज्ञान के द्वारा आप निर्मम, निष्काम, असंग होकर मुक्त हो जाएँ और मूल विश्वास के द्वारा आप प्रभु से आत्मीय सम्बन्ध स्वीकार करके भक्त हो जाएँ ।

        अब आप देखिए न, ये तीनों बातें आपने अपने द्वारा की। कौन-कौन सी ? बल के दुरूपयोग न करने का निर्णय अथवा बल के सदुपयोग का अभिमान और फल का त्याग, यह आपने अपने द्वारा किया । मैं बल का दुरूपयोग नहीं करूँगा यह निर्णय करने में शरीर की सहायता नहीं लेनी पड़ेगी; इसमें संसार की सहायता नहीं लेनी पड़ी । मैं बल के सदुपयोग का फल नहीं माँगूँगा, इसका अभिमान नहीं करूँगा, इसमें आपको शरीर और संसार की सहायता अपेक्षित नहीं हुई ।

        तो जो अपने द्वारा किया जाय, उसी को सत्संग कहते हैं। और सत्संग क्या है ? सत्संग माने मनुष्य का 'स्वधर्म' । तो जो आपने बल का दुरूपयोग छोड़ दिया; सदुपयोग का फल और अभिमान छोड़ दिया, तो आपका संसार से सम्बन्ध टूट गया। देखिए, संसार से सम्बन्ध टूट गया; संसार नहीं छुट गया । एक बात और, संसार का सम्बन्ध ही बाधक था, संसार बाधक नहीं था।

-(शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 9-10) । 

Truth of life
            
(Continuance from the last blog-post)

        The basic power of energy, strength, is gifted to you. Accordingly, intrinsic awareness and faith are granted to you. So that you should be useful to the world by the power of your given strength, energy. You may get release from the feeling of me-mine, desire and attachment and get liberated, enlightened, by innately given luminosity of awareness. The primordial faith gifted to you can be quickened enough to transform you into a soulful kinship with God to become his devotee.

        Now, look ! you have worked out the three life-projects on your own. Which are the schedules, the projects on the path ? You have decided not to misuse your energy or have decided to eschew the vanity of putting it to good use and renounce its consequent fruition. You have accomplished the sequence on your own. You didn't have to take help of the body for making your mind not to misuse your strength. You didn't have to derive help from the world for its execution. You didn't require the help of the body and the world for refusing to seek the result of the beneficent use of your energy or any boost to your ego for this abnegation. 

        Thus, that which is done by oneself in harmony with the truth of life is called Satsang. What else is Satsang ? It is autonomous, self-reliant, independent fulfillment of responsibility. Satsang emanates from the intrinsic centre, the mode of being of man. Satsang is 'Swadharm' of man. As you awakened, eschewed misuse of energy; gave up the result and the vanity of putting it to good use, your attachment to the world was broken off. But look, your entanglement with the world is dismantled; you are not alienated from the world, it is not deserted or given up. Moreover, your being enmeshed in the world obstructed the sadhana, not the world itself.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 19)