Wednesday, 29 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Wednesday, 29 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल सप्तमी, वि.सं.-२०६८, बुधवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सत्संग मानव का स्वधर्म

      जब ज्ञान का आदर करना शुरू करेंगे तो निर्मोहता आ जाएगी, निर्ममता आ जाएगी, निष्कामता आ जाएगी। निर्ममता आने पर भी आप परिवार का, समाज का कार्य कर सकेंगे । निष्काम होने पर भी आप काम कर सकेंगे । मोह और ममता पहले थोड़े होती है, वह तो ज्ञान के अनादर के बाद होती है । भूल का परिणाम है मोह और ममता । मोह-ममता स्वाभाविक थोड़े ही है । परिवार की सेवा करो, ममता का क्या अर्थ ? परिवार के अधिकार की रक्षा करो और परिवार के उपर से अपना अधिकार हटा लो । यही त्याग हो गया ।

        अपना अधिकार हटा लोगे तो ज्ञान मार्ग हो जाएगा और परिवार का अधिकार मान लोगे तो भौतिकवाद हो जाएगा। दुनियादार होकर रहना चाहो तो दूसरों के अधिकार की रक्षा करो और दुनिया के उपर उठना चाहो तो अपने अधिकार का त्याग करो । परिवार को बुरा मत समझो, परिवार की निन्दा मत करो। हर आदमी अपनी जगह पर पूरा और श्रेष्ठ है । क्योंकि भौतिकवाद की चरम सीमा; पराकाष्ठा हो जाएगी तो अध्यात्मवाद आ ही जाएगा । और अध्यात्मवाद की पूर्णता हो जाएगी तो ईश्वरवाद आ ही जाएगा । आरम्भ-काल में भेद है और अन्त में तीनों एक ही जीवन की चीज है न ?

- (शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 32-33) । 

Satsang : Man's own inmost religion

(Continuance from the last blog-post)

        Freedom from delusion, from the egoistic sense of ‘me and mine’, from desire itself will come when you embark on the path of reverent attention to innate wisdom. Purged of the sense of ‘me and mine’ you will still be able to work for the family and the society. Even if desireless you can go on performing work. Delusion and the egoistic sense of ‘me-mine’ don’t happen initially at all; these follow from irreverent negligence of inward awareness, resulting from the mistake of carelessness. The delusory sense of ‘me-mine’ is not innately natural at all. Offer your service to the family, whatever the meaning of me-mine. Conserve the right of family and take away your selfish right of ownership over it. This itself amounts to self-denial of renunciation.

        It will come out as the path of awareness if you withdraw your own right and emerge as the path of materialism if you accept or believe in the right of the family. If you choose to remain with the world as sole truth, safeguard other’s rights, and renounce your own right in case you want to rise above the world. Don’t disregard nor condemn the family. Everyman is sufficient and superb in his position. This is so because spiritualism is sure to emerge when materialism reaches its last limit, its culmination. And theism is bound to come from the climactic fullness of spiritualism. The three paths are triadic with difference at the outset but don’t they culminate as excellences in a singular, unique life? 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 39-40)  

Tuesday, 28 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Tuesday, 28 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल षष्ठी, वि.सं.-२०६८, मंगलवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सत्संग मानव का स्वधर्म

     कर्तव्यपरायणता कहो चाहे धर्म-विज्ञान कहो चाहे भौतिकवाद कहो, एक ही बात है । असंगता कहो चाहे अध्यात्मवाद कहो, एक ही बात है । आत्मीयता कहो चाहे ईश्वरवाद कहो, एक ही बात है । भौतिकवादी होने से कर्तव्यपरायणता से सिद्ध होगी, अध्यात्मवादी होने से असंगता से सिद्ध होगी और ईश्वरवादी होने से आत्मीयता से सिद्ध होगी ।

        तो जो मैं कहता हूँ उसका अर्थ आप वही लेते हैं जो मैं कहता हूँ या मनमाना अर्थ लेते हैं ? इसलिए जो मैंने कहा है उससे क्या समझा है आपने सो बताओ । बल का दुरूपयोग न करना आपको ठीक मालूम पड़ता है कि नहीं ? और ज्ञान का अनादर न करना ? और श्रद्धा में विकल्प न करना ? श्रोता - ज्ञान का अनादर तो नहीं करना चाहिए लिकिन मोह और ममता। स्वामीजी - मोह और ममता तो उसका फल है । ज्ञान के अनादर का फल है मोह और ममता ।

- (शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 32) । 

Satsang : Man's own inmost religion

(Continuance from the last blog-post)

      It amounts to identical predication whether you call it dutifulness or the science of religion or the philosophy of materialism. Accordingly again it is the same thing whether you call it dispassion, detachment or the concept of spiritualism. And again it is the same thing whether you call it a soulful kinship of identity with God or the philosophy of theism. The materialist attains to perfection by dint of devotion to duty, the spiritualist by dispassion and detachment and the theist by inward, intimate kinship with God.

      Do you understand exactly as I say or do you misconceive it arbitrarily? Tell me, therefore your perception of what I have said. Doesn’t refusal to abuse strength appear prudent and right to you? And what about refusal to disregard the light of wisdom? And not to pervert faith with alternatives? The audience agrees with affirmation that the same light of wisdom should not be disregarded but poses some interruptions on account of delusion and egoistic sense of ‘me and mine’. Swamiji replies with the aphorism that delusion and sense of ‘me and mine’ are byproducts of irreverence for the inward flame of awareness. Delusion and egoism erupt from inattention to the inner light of wisdom. 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 39)  

Monday, 27 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Monday, 27 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल पंचमी, वि.सं.-२०६८, सोमवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
सत्संग मानव का स्वधर्म

        सत्संग का अर्थ है कि जो नहीं करनेवाली बात है वह नहीं करेंगे । जैसे - अगर आपसे भलाई नहीं होती तो कोई बात नहीं; किसी के साथ बुराई मत करो । तो बुराई-रहित होने से हम भले हो जाएँगे और जब हम भले हो जाएँगे तो भलाई स्वतः होने लगेगी क्योंकि कर्ता में ही से कर्म निकलता है। होनेवाली भलाई का अभिमान और फल छोड़ दें तब आप स्वाधीन हो जाएँगे । स्वाधीन होने से दो चीजें अपने आप आ जाती हैं जीवन में - संसार के प्रति उदारता और परमात्मा के प्रति प्रेम स्वतः उदय होता है । यह तब सत्संग का ही फल है ।

        और यह भी कहा गया था कि जितनी समस्याएँ आती हैं जीवन में उन सारी समस्याओं का हल सत्संग से ही हो सकता है। और सत्संग बताया आपका अपना स्वधर्म, कोई अभ्यास नहीं बताया । तीन तत्व आपमें हैं । ज्ञान का तत्व है उसका तो अनादर न करें, बल का तत्व है उसका दुरूपयोग न करें, श्रद्धा का तत्व है उसमें विकल्प न करें । क्या चीज आपके जीवन में ज्ञान से सिद्ध है ? क्या चीज आपके बल से सिद्ध है ? क्या चीज आपकी आस्था से सिद्ध है ? कर्तव्यपरायणता आपके बल के अधीन है, असंगता ज्ञान के अधीन है और आत्मीयता आस्था के अधीन है।  

- (शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 31-32) । 

Satsang : Man's own inmost religion

(Continuance from the last blog-post)

        The gist of Satsang is that we won’t do what is unworthy of doing. For example, it is not important if you are unable to do good; only don’t be an evildoer to anyone that you might become devoid of evil, and be transformed into good. When matured into good, beneficence will automatically emanate from you because action originates from doer. You will realize spiritual freedom when you surrender even the fruit and self-conceit of good flowing spontaneously from you. Two excellent essential elements of sadhana emerge naturally in life with this freedom of spirit – there is dawn of magnanimity to the world and love for God. All this is the fruition of Satsang alone.

        And affirmation was made even to the effect that all problems which come up in life can be setteled by Satsang alone. And Satsang itself was underlined as your own inmost religion; no mechanical practice of a given exercise was pointed out as the panacea. You are an extraordinary alchemy of three elemental constituents. Don’t be irreverent to the element of awareness germane to you, don’t abuse the element of vigor, verve of the body-mind and don’t allow contamination of faith with alternative options through doubt and uncertainty. What are the excellences in terms of sadhana attainable by virtue of the three elemental essences of our organized being? Devotion to duty is contingent on right use of strength of the body-mind; dispassion, detachment is subject to reverence for inward awareness and loving oneness with God is realized on condition of faith absolutely untainted by doubt. 

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 38-39)  

Sunday, 26 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥ (Read in English below Hindi post)

Sunday, 26 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी, वि.सं.-२०६८, रविवार)

सत्संग मानव का स्वधर्म

        सत्संग को मैंने स्वधर्म बताया । सत्संग स्वधर्म है, पुरुषार्थ है । सत्संग से ही असाधन का नाश होता है, साधन की अभिव्यक्ति होती है, साधन और जीवन में एकता होती है । मनुष्य को सत्संग करना चाहिए । सत्संग की परिभाषा क्या है ? बल का दुरूपयोग नहीं करूँगा यह सत्संग है, ज्ञान का अनादर नहीं करूँगा यह सत्संग है, विश्वास में विकल्प नहीं करूँगा यह सत्संग है । यह मनुष्य का व्रत होना चाहिए ।

        किसी भी व्रत को पूरा करने के लिए तीन चीजों की जरूरत होती है - तप की, प्रायश्चित की और प्रार्थना की । तो तप, प्रायश्चित और प्रार्थना पूर्वक इस व्रत को पूरा करो । बल का दुरूपयोग नहीं करोगे तो कर्तव्यपरायणता आ जाएगी अपने आप। ज्ञान का अनादर नहीं करोगे तो असंगता आ जाएगी और श्रद्धा-विश्वास में विकल्प नहीं करोगे तो आत्मीयता आ जाएगी। 

        कर्तव्यपरायणता से जीवन जगत् के लिए उपयोगी होगा। असंगता से जीवन अपने लिए उपयोगी होगा तथा आत्मीयता से परम प्रेम की प्राप्ति होगी और जीवन प्रभु के लिए उपयोगी होगा। इसीलिए मैंने जो जोर दिया है वह इस बात पर कि हमें सत्संग करना चाहिए ।

- (शेष आगेके ब्लागमें) 'साधन त्रिवेणी' पुस्तक से, (Page No. 31) । 

Satsang : Man's own inmost religion

        I pointed out to Satsang as man’s own inmost religion. Satsang is man’s own inmost religion, the prime object of his existence and effort. Satsang alone brings about the destruction of delusion antithetical to sadhana, does for its revelation, and unfolds the oneness of life and sadhana. It behoves man to effectuate Satsang. What is the definition of Satsang? Resolute decision not to abuse strength is Satsang. Not to disregard the light of innate wisdom, or dismiss the luminescence of inward awareness, is Satsang. That I will not adulterate faith with alternatives of doubt is Satsang. This ought to be the unflinching, solemn vow of the human being.

        Three initiatives are required for fulfillment of any sacred vow – asceticism, atonement and prayer. Fulfill the three vows with austerity, penance and prayer. Devotion to duty will come on its own, once you stop the abuse of strength. Dispassion, detachment will come about when you stop disregard of the light of discrimination. If you eschew dilution of faith with alternatives of doubt, ambiguity, you will gain spiritual identity of kinship with God.

        Devotion to duty will make life useful to the world. Dispassion and detachment will make it useful to you. Spiritual identity of kinship with God will enable you to attain supreme love which makes life useful to the Lord himself. It is why, I have emphasized the need to embark on Satsang.

-(Remaining in the next blog) From the book 'Ascent Triconfluent', (Page No. 38)  

Saturday, 25 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥

Saturday, 25 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी, वि.सं.-२०६८, शनिवार)
          
(गत ब्लागसे आगेका)
हम क्या करें ? 

        अपने लिए किसी अन्य की अपेक्षा न हो; अपितु अपने में जो प्रेमास्पद है, उसी की प्रीति अपना जीवन हो जाय। प्रीति और प्रीतम के नित्य-विहार में ही अनन्त, अविनाशी, नित्य-नव रस की अभिव्यक्ति होती है। उसकी उपलब्धि ही मानव जीवन का चरम लक्ष्य है, जिसकी प्राप्ति एक-मात्र सवाधीनता का सदुपयोग एवं स्वाधीन होने में है। यह जीवन का सत्य है ।

        सत्य से अभिन्न होने के लिए यह ज्ञानपूर्वक अनुभव करना है कि संसार में मेरा कुछ नहीं है, मेरा किसी पर कोई अधिकार नहीं है, अपितु मुझपर सभी का अधिकार है। बुराई-रहित होने से सभी के अधिकार की रक्षा स्वतः हो जाती है और भलाई का अभिमान तथा फल छोड़ देने से मानव स्वाधीन होकर, अपने में अपने को सन्तुष्ट कर अविनाशी जीवन से अभिन्न हो जाता है और फिर अनन्त की अहैतुकी कृपा से उदारता तथा प्रेम की स्वतः अभिव्यक्ति होती है ।

        "मेरा कुछ नहीं है, मुझे कुछ नहीं चाहिए" - यह मानव का पुरुषार्थ है । सर्व-समर्थ प्रभु अपने हैं, सब कुछ प्रभु का है - यह वेद-वाणी तथा गुरुवाणी के द्वारा विकल्प-रहित विश्वासपूर्वक स्वीकार करना चाहिए । विश्वास से भिन्न प्रभु-प्राप्ति का और कोई उपाय नहीं है । निर्विकारता, चिर-शान्ति तथा अविनाशी जीवन ज्ञान से सिद्ध है और सबकुछ प्रभु का है, प्रभु अपने हैं - यह विश्वास से सिद्ध है । विश्वास भी बल तथा ज्ञान के समान दैवी-तत्व है ।

        बल जगत् की सेवा के लिए है और ज्ञान भूल-रहित होने के लिए है और विश्वास से ही प्रभु से आत्मीय सम्बन्ध होता है। बल का उपयोग विज्ञान से होता है अथवा यों कहो कि विज्ञान भी एक प्रकार का बल है, उसका कभी भी दुरूपयोग नहीं करना चाहिए। बल का दुरूपयोग न करना मानवता है अर्थात् जीवन-विज्ञान है। सदुपयोग के अभिमान तथा फलासक्ति से रहित होना अध्यात्मवाद अर्थात् मानव-दर्शन है । जीवन-विज्ञान हमें उदारता तथा अध्यात्म-विज्ञान हमें स्वाधीन होने की प्रेरणा देता है । प्रभु अपने हैं, अपने में हैं - यह आस्था हमें प्रेम-तत्व से अभिन्न करती है ।

        उदारता, स्वाधीनता एवं प्रेम ही जीवन है, जिसकी माँग बीज-रूप से मानव-मात्र में विद्यमान है । जीवन का जो सत्य है उसे स्वीकार करने से ही भूल की निवृति एवं योग, बोध, प्रेम की प्राप्ति होती है । यह अनुभव-सिद्ध सत्य है ।

- 'प्रेरणा पथ' पुस्तक से (Page No. 16-18)

Friday, 24 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥

Friday, 24 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल तृतीया, वि.सं.-२०६८, शुक्रवार)
        
 (गत ब्लागसे आगेका)
हम क्या करें ? 

        दूसरों के द्वारा बलपूर्वक व्यक्तिगत सम्पत्ति के विभाजन-मात्र से समाज की गरीबी नहीं मिटेगी । अपितु समाज में आलस्य और विलास की ही वृद्धि होगी, जो दरिद्रता का मूल है। राष्ट्रगत सम्पत्ति हो जाने से सरकार के नाम पर समाज में एक नौकरशाही वर्ग उत्पन्न हो जाता है । समाज में बहुत थोड़े से लोगों के हाथों में देश की सारी सामर्थ्य आ जाती है । सामर्थ्य का अल्प संख्या में एकत्रित हो जाना, व्यक्तियों को सामर्थ्य के अभिमान में आबद्ध करना है, जो विनाश का मूल है । जब अधिक संख्या में सामर्थ्य विभाजित रहती है, तब मानव स्वाधीनतापूर्वक एकता तथा समता की ओर अग्रसर होता है ।

        अकिंचन तथा स्वाधीन होने से व्यक्ति को अपने लिए सामर्थ्य की अपेक्षा नहीं रहती । फिर वह देहातीत अर्थात् जगत् से परे के जीवन को पाकर सन्तुष्ट हो, उदार तथा प्रेमी स्वतः हो जाता है, जिससे मानव की जगत् और जगत् के प्रकाशक से वास्तविक एकता हो जाती है । स्वाधीनता, उदारता और प्रेम उसका जीवन हो जाता है ।

        उदारता, स्वाधीनता एवं प्रेम अविनाशी तथा अनन्त तत्व हैं अथवा यों कहो कि प्रभु का स्वभाव और मानव का जीवन है। पराश्रय से गरीबी नाश नहीं होती । इसी कारण सम्पत्ति के आश्रित शान्ति नहीं मिलती । परिश्रम पर-सेवा के लिए है। उसके बदले में अपने को कुछ नहीं चाहिए । तभी मानव श्रम के अन्त में विश्राम को पाकर, स्वाधीन होकर, उदार तथा प्रेमी हो जाता है। हमें यही करना है कि स्वाधीनता का सदुपयोग कर स्वाधीन हो जाएँ ।

- (शेष आगेके ब्लागमें)- 'प्रेरणा पथ' पुस्तक से (Page No. 16)

Thursday, 23 February 2012

॥ हरि: शरणम्‌ !॥

Thursday, 23 February 2012
(फाल्गुन शुक्ल द्वितीया, वि.सं.-२०६८, गुरुवार)

(गत ब्लागसे आगेका)
हम क्या करें ? 

        हम क्या करें ? यह एक सजग मानव की माँग है। इस सम्बन्ध में गम्भीरतापूर्वक विचार करने से यह स्पष्ट विदित होता है कि मिली हुई स्वाधीनता का दुरूपयोग न करें, अपितु पवित्र भाव से सदुपयोग करें अथवा यों कहो दुरूपयोग न करने पर सदुपयोग स्वतः होगा । यह एक प्राकृतिक विधान है । हाँ, विचारपूर्वक किए हुए सदुपयोग का अभिमान न करें और उसका अपने लिए फल न माँगें।
      
         केवल कर्तव्य-बुद्धि से करने की बात है, जिससे विद्यमान राग की निवृति हो जाय । राग-निवृति से ही स्वतः योग प्राप्त होता है । यह प्रकृति से परे का विधान है । योग की पूर्णता से बोध एवं प्रेम की अभिव्यक्ति होती है । यह प्रभु का मंगलमय विधान है । प्रकृति का विधान कर्तव्य-विज्ञान और प्रकृति से परे का विधान अध्यात्मवाद एवं प्रभु का मंगलमय विधान आस्तिकवाद है ।

        यह सर्वमान्य सत्य है कि प्रत्येक मानव में करने, जानने और मानने की सामर्थ्य है । वह उसे अपने रचयिता से प्राप्त हुई है। वह किसी प्रयास का फल नहीं है । इतना ही नहीं, यदि यह मान लिया जाय कि इन तत्वों की प्राप्ति से ही प्रयास का आरम्भ होता है, तो अत्युक्ति न होगी । सामर्थ्य का दुरूपयोग न करना कर्तव्य-विज्ञान है, इससे मानव, जगत् के लिए उपयोगी होता है; किन्तु जगत् में अपना कुछ नहीं है । अतः अपने को जगत् से कुछ नहीं चाहिए । यह अध्यात्म-विज्ञान अर्थात् मानव-जीवन का दर्शन है । दर्शन हमें स्वाधीन होने की प्रेरणा देता है ।
          
        निर्मम तथा निष्काम होने से ही स्वाधीनता से अभिन्नता होती है । जीवन-विज्ञान बुराई-रहित होने की प्रेरणा देता है और फिर स्वतः परिस्थिति के अनुसार भलाई होने लगती है । यही भौतिकवाद तथा कर्तव्य-विज्ञान है । यह कर्तव्य मानव को स्वतः करना चाहिए । यही मानवीय साम्य है, सच्चा साम्य है। यह साम्य मानव को स्वाधीनतापूर्वक अपने द्वारा अपने लिए अपनाना चाहिए । तभी व्यक्तिगत क्रान्ति से समाज और व्यकित में एकता होगी ।

- (शेष आगेके ब्लागमें)- 'प्रेरणा पथ' पुस्तक से (Page No. 15-16)